उत्तराखंड

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज गेट पर दो छात्राओं में ब्वॉयफ्रेंड को लेकर, जमकर चले लात-घूंसे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 11, 2026 11:03 1 views 0 Comments
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज गेट पर दो छात्राओं में ब्वॉयफ्रेंड को लेकर, जमकर चले लात-घूंसे

हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज में अभी तक छात्रों के गुट आपस में लड़ते थे, लेकिन अब छात्राओं में भी हाथापाई हो रही है। शुक्रवार को कालेज गेट पर दो छात्...

हल्द्वानी में एमबीपीजी कालेज में अभी तक छात्रों के गुट आपस में लड़ते थे, लेकिन अब छात्राओं में भी हाथापाई हो रही है। शुक्रवार को कालेज गेट पर दो छात्राएं एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल तक नोचने के साथ ही नाखून तक मार दिए। कालेज गेट के पास एकाएक बढ़े विवाद को देख सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। हालांकि, परिसर में खड़े उनके साथियों ने दोनों को अगल कराते हुए मामले को शांत कराया।

लेकिन, एक छात्रा थोड़ी देर बाद कुछ छात्रों को लेकर फिर भिड़ने पहुंच गई। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फटकार लगाकर गेट से बाहर खदेड़ा। कर्मचारियों के अनुसार दोनों छात्राओं में ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बहस हो रही थी। साथ ही पिछले वर्ष के छात्र संघ चुनाव में एक छात्र प्रत्याशी के समर्थन की बात कहते हुए भी एक-दूसरे से भिड़ रही थीं। इधर, प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि विवाद की सूचना उन्हें नहीं मिली। मगर परिसर में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। कालेज का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment