उत्तराखंड

हरिद्वार के मुंडाखेड़ा कला गांव में मगरमच्छ ग्रामीण के घर के आंगन में घुसा, घर में हड़कंप

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Apr 25, 2026 00:59 1 views 0 Comments
हरिद्वार के मुंडाखेड़ा कला गांव में मगरमच्छ ग्रामीण के घर के आंगन में घुसा, घर में हड़कंप

मुंडाखेड़ा कला गांव में तालाब से निकलकर मगरमच्छ ग्रामीण के घर के आंगन मे घुस गया। मगरमच्छ को देख घर में मौजूद लोगों में हड़कंप पहुंच गया। शोर मचाने प...

मुंडाखेड़ा कला गांव में तालाब से निकलकर मगरमच्छ ग्रामीण के घर के आंगन मे घुस गया। मगरमच्छ को देख घर में मौजूद लोगों में हड़कंप पहुंच गया। शोर मचाने पर आसपास की ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव निवासी परितौश सैनी के घर के निकट तालाब है। पिछले कुछ समय से एक मगरमच्छ तालाब में डेरा डाले हुए हैं। गुरुवार रात मगरमच्छ तालाब से निकलकर परितौश सैनी के घर के आंगन में घुस आया।

घर में मौजूद लोगों की नजर जब मगरमच्छ पर पड़ी तो वहां हड़कंप मच गया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा।लक्सर वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि मुंडाखेड़ा कलां गांव में ग्रामीण के घर के आंगन मे मगरमच्छ घुसने की सूचना मिली थी। जिस पर वे टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे थे।मगरमच्छ को पकड़कर संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। टीम में रामनाथ, गुरजंट सिंह व सुमित आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment