उत्तराखंड

उत्तराखंड के टिहरी में यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार, दो की मौत और कई घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 10, 2025 10:06 1 views 0 Comments
उत्तराखंड के टिहरी में यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार, दो की मौत और कई घायल

चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर नागणी के समीप यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही विश्वनाथ सेव...

चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर नागणी के समीप यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही विश्वनाथ सेवा की बस नागणी के समीप अनियंत्रित हो सड़क पर पलट गई। हादसे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2 लोगों की मौत हुई है। मौके पर एम्बुलेंस मौजूद है और घायलों को उपचार दिया जा रहा है। अतिरिक्त एम्बुलेंस भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं।

Advertisement

एसडीआरएफ की टीम कोटी कॉलोनी से रवाना हो गई है। घटना में करीब 12-13 लोग घायल व 02 मृतक बताए जा रहे हैं। 108 चम्बा द्वारा 01 घायल को खाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया। 02 पुरुष मृतकों को निजी वाहन से जिला अस्पताल बौराड़ी लाया जा रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment