उत्तराखंड

चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 264 करोड़ के बजट को मंजूरी, इन योजनाओं को भी मिले पैसे

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Mar 27, 2025 02:27 1 views 0 Comments
चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 264 करोड़ के बजट को मंजूरी, इन योजनाओं को भी मिले पैसे

उत्तराखंड सरकार महिलाओं को खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना करने जा रही है, खास बात यह है कि स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत...

उत्तराखंड सरकार महिलाओं को खेलों में प्रोत्साहन देने के लिए महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना करने जा रही है, खास बात यह है कि स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत जैसे पर्वतीय जनपद में निर्मित किया जाएगा, इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति ने अपना अनुमोदन दे दिया है, वेयर की समिति ने इसके अलावा विभिन्न प्रस्तावों पर भी हरी झंडी दी है।

उत्तराखंड के पर्वतीय जनपद चंपावत में जल्द ही महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की नींव रखी जाएगी, राज्य सरकार ने इसके लिए काफी पहले से ही होमवर्क शुरू कर दिया था, ऐसे में अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली व्यय वित्त समिति ने भी इस पर अंतिम अनुमोदन दे दिया है. महिला स्पोर्ट्स कॉलेज 25,696 लाख रुपए के बजट से तैयार किया जाएगा, इसके लिए जल्द ही धरातल पर काम शुरू किया जाएगा।

चंपावत के लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण से महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा, खेल सुविधाओं का लाभ महिला खिलाड़ियों को और बेहतर तरीके से मिल पाएगा, स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिन ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, ऑडिटोरियम, मल्टीपर्पज हॉल, गेस्ट हाउस, शूटिंग रेंज, हॉकी फील्ड, वालीबॉल कोर्ट्स, एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान समेत दूसरे विभिन्न कार्यों को भी किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है. स्वीकृति मिलने के फौरन बाद इस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, आकलन के अनुसार करीब 2 साल में इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा, इस परियोजना के तहत पहले साल में 15,417 लाख रुपए और दूसरे साल 10,278 लाख रुपए इस योजना में खर्च होने का अनुमान है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक के दौरान दूसरे कई प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है, इसमें 1,672 लाख की लागत से उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार स्थित मुख्यालय की चेन लिंक फेंसिंग के कार्य, 1,200 लाख से उधम सिंह नगर में फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण कार्य, 2,050 लाख रुपए के आईआईई सिडकुल हरिद्वार के अपग्रेडेशन का कार्य और 3,026 लाख रुपए के राज्य आपदा न्यूनीकरण मद के तहत देहरादून में मसूरी मोटर मार्ग के 25 किलोमीटर में भूस्खलन को रोके जाने के लिए सुरक्षात्मक कार्य के प्रस्ताव शामिल रहे।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment