उत्तराखंड

बागेश्‍वर में पिंडारी ग्लेशियर मार्ग पर बोल्डर गिरने से यातायात ठप, पर्यटकों के वाहनों की लंबी कतार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Oct 05, 2025 12:40 1 views 0 Comments
बागेश्‍वर में पिंडारी ग्लेशियर मार्ग पर बोल्डर गिरने से यातायात ठप, पर्यटकों के वाहनों की लंबी कतार

कपकोट में साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग पर रविवार की सुबह अचानक बोल्डर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बोल्डर गिरने...

कपकोट में साहसिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग पर रविवार की सुबह अचानक बोल्डर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बोल्डर गिरने से सड़क रजिया गधेरे के समीप बंद हो गई है, जिसके कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वाछम क्षेत्र में तीन से चार घंटे से वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें कई पर्यटकों के वाहन भी शामिल हैं।

ग्रामीण गोविंद सिंह टाकुली ने प्रशासन से तत्काल लोडर मशीन भेजकर बोल्डर हटाने और मार्ग खोलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अगर समय रहते सड़क नहीं खोली गई तो पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बाधित रहेगी।

पिंडारी ग्लेशियर मार्ग पर हर साल देश–विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक ट्रैकिंग तथा साहसिक पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से पर्यटन सीजन पर भी असर पड़ने की संभावना है।इधर, क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने तहसील प्रशासन को तत्काल लोडर मशीन भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात को शीघ्र सुचारू किया जाएगा। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment