हरिद्वार में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, किसी तरह बचकर भागी बच्ची, रोते हुए मां को बताया सच
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Jan 17, 2026 09:33
•
1 views
•
0 Comments
उत्तरी हरिद्वार में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास। पुलिस के मुताबिक, उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में एक बच्ची अपने घर के बाहर पार्क मे...
उत्तरी हरिद्वार में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास। पुलिस के मुताबिक, उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में एक बच्ची अपने घर के बाहर पार्क में खेल रही थी। पास में रहने वाला एक युवक उसे बहाने से अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
किसी तरह छूट कर बच्ची बाहर निकली और रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक टीम आरोपित की तलाश में जुटी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!