उत्तराखंड

कोटद्वार के धुमाकोट में घास काटने गई 65 वर्षीय वृद्धा को तेंदुए ने मार डाला, ग्रामीणों में गुस्सा

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 28, 2026 04:47 1 views 0 Comments
कोटद्वार के धुमाकोट में घास काटने गई 65 वर्षीय वृद्धा को तेंदुए ने मार डाला, ग्रामीणों में गुस्सा

कोटद्वार के धुमाकोट नैनीडांडा विकासखंड के सल्ड महादेव क्षेत्र के बणासी गांव में खेत में घास काटने गई 65 वर्षीय वृद्धा सुशीला देवी को तेंदुए ने मार डा...

कोटद्वार के धुमाकोट नैनीडांडा विकासखंड के सल्ड महादेव क्षेत्र के बणासी गांव में खेत में घास काटने गई 65 वर्षीय वृद्धा सुशीला देवी को तेंदुए ने मार डाला। घटना सुबह करीब की है, आक्रोशित लोग हमलावर तेंदुए को गोली मारने की मांग कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे पट्टी बिजलौट के बणासी तल्ली गांव निवासी दो महिलाएं सुशीला देवी और शांति देवी खेतों में घास काटने के लिए गई थीं। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने सुशीला देवी (65) पर हमलाकर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तेंदुए के हमले को देखकर साथ गई दूसरी महिला शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना मिलते ही धुमाकोट पुलिस, गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी पहुंच गए हैं। विधायक दिलीप रावत के निर्देश पर महिला का गांव में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सुशीला देवी के दो बेटे व दो बेटियां हैं। चारों विवाहित हैं। बड़ा बेटा दिनेश सेना में लद्दाख में तैनात है, छोटा बेटा रमेश सिंह काशीपुर में नौकरी करता है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment