उत्तराखंड

बागेश्वर में स्कूल जा रही थी 12 वीं की छात्रा, टूट पड़ा बंदरों का झुंड; चेहरे का किया बुरा हाल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 27, 2025 10:35 1 views 0 Comments
बागेश्वर में स्कूल जा रही थी 12 वीं की छात्रा, टूट पड़ा बंदरों का झुंड; चेहरे का किया बुरा हाल

बागेश्वर में स्कूल जा रही एक 12 वीं की छात्रा पर बंदरों का झुंड टूट पड़ा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार उसके नाक, माथा आ...

बागेश्वर में स्कूल जा रही एक 12 वीं की छात्रा पर बंदरों का झुंड टूट पड़ा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार उसके नाक, माथा आदि स्थानों पर चार टांके लगे है। एक्सरे रिपोर्ट के बाद गहरी चोट आदि का पता चल सकेगा। स्वजन ने वन विभाग से छात्रा के उपचार के लिए मुआवजा देने की मांग की है।

जिले में शहर से लेकर गांव तक कटखने बंदरों का आतंक बना हुआ है। गुरुवार को काफलीगैर तहसील के छौना-बिलौरी गांव निवासी 17 वर्षीय रिया पुत्री भगवती प्रसाद की राइंका काफलीगैर पढ़ने जा रही थी। वह 12 वीं की छात्रा है। रास्ते में अचानक बंदरों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। हमले में रिया गंभीर रूप से घायल हो गई।

बंदरों ने आसपास मौजूद अन्य छात्राओं को भी काटने के लिए दौड़ाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वजन ने तुरंत रिया को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इमरजेंसी में नियुक्त डा. साबिया ने बताया कि रिया के नाक पर दो, माथे पर दो तथा होंठ पर टांके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अंदरूनी चोट कितनी गंभीर है। उधर, ग्रामीणों ने बंदरों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment