उत्तराखंड

हल्द्वानी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, रोते हुए घर पहुंची मासूम ने सुनाई दरिंदगी की कहानी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jun 16, 2025 08:23 1 views 0 Comments
हल्द्वानी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, रोते हुए घर पहुंची मासूम ने सुनाई दरिंदगी की कहानी

हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र में एक युवक पर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है, यह घिनौना कृत्य बच्ची के ट्यूशन टीचर के बेटे ने अंजाम दिया...

हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्र में एक युवक पर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है, यह घिनौना कृत्य बच्ची के ट्यूशन टीचर के बेटे ने अंजाम दिया, पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची गौलागेट टनकपुर रोड पर एक शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी, आरोप है कि शनिवार को जब बच्ची हमेशा की तरह ट्यूशन पहुंची तो वहां टीचर मौजूद नहीं था, इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी बच्ची को डरा-धमकाकर घर के बेसमेंट में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, घटना के बाद से बच्ची काफी डरी सहमी हुई थी, घटना सामने तब आई जब बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई, इसके बाद बच्ची के परिजन तुरंत पुलिस में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी रही, आरोपी को बीते दिन कड़ी मशक्कत के बाद जैम फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया गया, बनभूलपुरा उप-निरीक्षक सुशील जोशी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, घटना के बाद से बच्चियों के सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment