अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के भिकियासैंण विनायक क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Dec 30, 2025 05:30 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा के भिकियासैंण विनायक क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा के भिकियासैंण विनायक क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, निजी सार्वजनिक परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई...

अल्मोड़ा के भिकियासैंण विनायक क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, निजी सार्वजनिक परिवहन की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की टीम में तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया गया।

खाई अत्यधिक गहरी और दुर्गम होने के कारण रेस्क्यू अभियान में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहायता दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बस में 18 लोग थे बस में सवार जो भिकियासैंण–विनायक मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन कर रहे घायल लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment