उत्तराखंड

हरिद्वार में एक ही परिवार के 5 लोग गंगा में बहे, एसडीआरएफ रेस्क्यू कर बचाई जान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 15, 2025 04:47 1 views 0 Comments
हरिद्वार में एक ही परिवार के 5 लोग गंगा में बहे, एसडीआरएफ रेस्क्यू कर बचाई जान

कांवड़ मेले में कांवड़ियों के गंगा नदी के तेज बहाव में डूबने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं, ताजा घटना हरिद्वार के कांगड़ा घाट की है, यहां बीते दिन ए...

कांवड़ मेले में कांवड़ियों के गंगा नदी के तेज बहाव में डूबने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं, ताजा घटना हरिद्वार के कांगड़ा घाट की है, यहां बीते दिन एक ही परिवार के 5 लोग गंगा स्नान कर रहे थे, जो गंगा नदी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा ना होने के कारण बह गए, चीख-पुकार सुनकर लोग भी जमा हो गए, एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू कर सभी को नदी से बाहर निकाला, सभी डूबने वाले कांवड़िए गुड़गांव के रहने वाले थे।

Advertisement

जानकारी देते हुए एस आई आशीष त्यागी ने बताया कि गंगा में स्नान करने के दौरान एक परिवार के पांच लोग तेज बहाव में बहने लगे, इसके बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा राफ्ट की मदद से पांच लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सकुशल रेस्क्यू किया गया, आशीष त्यागी ने बताया कि अब तक कांवड़ मेला शुरू होने से एसडीआरएफ की टीम द्वारा 30 से ज्यादा को लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

एसआई आशीष त्यागी ने बताया कि एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किए युवक-युवतियां फारुखनगर गुड़गांव के रहने वाले हैं, पूरा परिवार कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार आया था, उन्होंने गंगा में स्नान करके वह जल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होना था, लेकिन उनके साथ ये घटना घटित हो गई, वहीं सकुशल रेस्क्यू के बाद परिजनों ने एसडीआरएफ की जमकर तारीफ की, आशीष त्यागी ने लोगों को सावन के महीने में कांवड़ियों व गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं से एहतियात बरतने की अपील की है, क्यों कि भारी बारिश से गंगा उफान पर बह रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment