अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र में स्कूल के पास जंगल में मिली 161 जैलेटिन की छड़े,जांच में जुटी पुलिस

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 22, 2025 01:32 1 views 0 Comments
अल्मोड़ा के थाना सल्ट क्षेत्र में स्कूल के पास जंगल में मिली 161 जैलेटिन की छड़े,जांच में जुटी पुलिस

कल दिनांक 20.11.2025 की शाम को राजकीय उ0मा0वि0 डबरा के प्रधानाचार्य द्वारा थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ...

कल दिनांक 20.11.2025 की शाम को राजकीय उ0मा0वि0 डबरा के प्रधानाचार्य द्वारा थाना सल्ट को सूचना को दी कि स्कूल के पास खेलते वक्त बच्चों को जंगल में कुछ संदिग्ध पदार्थ दिखाई दिया । सल्ट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल को सुरक्षित किया गया। घटनास्थल से कुल 161 जैलेटिन की रॉड बरामद हुई। आज दिनांक 21/11/2025 को बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड टीमों को मौके पर बुलाया गया। सैंपल कलेक्ट किए गए है।

उपरोक्त संबंध में थाना सल्ट में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जैलेटिन की रॉड किसके द्वारा और क्यों लाई गई थी उसे संबंध में पुलिस टीम द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

सामान्यतः जैलेटिन की रॉड सड़क निर्माण कार्यों में पत्थर तोड़ने के काम में लाई जाती है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें, जांच में पुलिस टीम के सामने जो भी तथ्य आएंगे उनसे अवगत कराया जाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment