उत्तराखंड

सिडकुल पंतनगर की श्री दुर्गा फाइबर्स कंपनी पर 16 बाल श्रमिकों की बरामदगी, प्राथमिकी दर्ज

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 05, 2026 06:48 1 views 0 Comments
सिडकुल पंतनगर की श्री दुर्गा फाइबर्स कंपनी पर 16 बाल श्रमिकों की बरामदगी, प्राथमिकी दर्ज

सिडकुल पंतनगर की कंपनी में 16 बाल श्रमिक बरामद मामले में पुलिस ने श्री दुर्गा फाइबर्स कंपनी पर बाल श्रम कराए जाने की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ...

सिडकुल पंतनगर की कंपनी में 16 बाल श्रमिक बरामद मामले में पुलिस ने श्री दुर्गा फाइबर्स कंपनी पर बाल श्रम कराए जाने की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।21 जून को बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस ने सिडकुल पंतनगर की श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्टस में निरीक्षण कर बाल श्रम का भंडाफोड़ करते हुए 16 बाल श्रमिक मुक्त कराए थे।इस मामले में बाल कल्याण समिति ऊधम सिंह नगर के सदस्य गौरव तागरा ने सौंपी तहरीर में कहा है कि 21 जून की रात सिडकुल पंतनगर स्थित कंपनी श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स में नाबालिग बच्चों से बाल श्रम कराए जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद देर रात वह चाइल्ड हेल्प लाइन सुपरवाइजर गिरीश चन्द्र व रोहित शर्मा एवं रजनीश बत्रा (समाज सेविका), उवैस खान और पुलिस टीम के साथ कंपनी पहुंचे और निरीक्षण किया।

मौके पर 16 नाबालिग बच्चे मिले जिन्हें कंपनी कर्मचारियों ने कंपनी बिल्डिंग की छत भारी मशीनों के पीछे तथा थर्माकोल के कट्टो के बीच छिपाया था। बरामद बच्चों में से पांच नाबालिग बच्चों की काउंसलिंग और बयान एक जुलाई को बाल कल्याण समिति के समक्ष कराए गए। बयानों और साक्ष्य के आधार पर पुष्टि हुई कि श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स में बालश्रम कराया जाता है। बाल कल्याण समिति सदस्य गौरव तागरा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि दुर्गा फाइबर्स के विरुद्ध बाल श्रम की प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। विवेचना की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment