उधम सिंह नगर में 13 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 17, 2025 03:03
•
1 views
•
0 Comments
उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी ब...
उत्तराखंड के जसपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गन्ने के खेत में खून से लथपथ हालत में मिला.…जिसके बाद इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया।
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और जसपुर-काशीपुर हाईवे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके चलते मार्ग पर लंबा जाम लग गया और आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बच्ची को आनन-फानन में परिजन जसपुर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी जसपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशु सिंघल ने बताया कि बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था। पेट और हाथों पर कई चाकुओं के घाव थे। पजामा खून से सना हुआ था और बाएं हाथ की दोनों हड्डियां टूटी हुई थीं।
परिजनों का कहना है कि बच्ची घर से कुछ ही दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका गहराती जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
मौके पर पहुंचे सीओ जसपुर दीपक कुमार सिंह ने कहा कि घटना बेहद गंभीर है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। फिलहाल जसपुर और आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!