हल्द्वानी में सपेरों के भेष में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 25 लाख के जेवर बरामद

नैनीताल जिले के हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है, एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित संयुक्त पुलिस टीम ने बेल बाबा मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा, आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद हुए हैं, आरोपी सपेरे का काम किया करते थे, एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया है, हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में हुई हाईप्रोफाइल चोरी की घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए हैं।

- Advertisement -

पहला मामला कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र का है, जहां हरिपुर मोतिया निवासी मनोज कुमार जोशी ने घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, वहीं दूसरा मामला थाना मुखानी क्षेत्र का है, जहां पूरनपुर कृष्णापुर निवासी लक्ष्मण सिंह के घर से नकदी, पायल व अन्य वस्तु चोरी कर ली गई थी, घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल मन्जूनाथ टीसी ने तत्काल खुलासे के निर्देश दिए, एसपी सिटी हल्द्वानी और सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्ध बाइक सवारों की पहचान की, जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध बेल बाबा मंदिर क्षेत्र में मौजूद हैं।

- Advertisement -

इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, गुरविंदर और रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरिद्वार के सपेरा बस्ती क्षेत्र के रहने वाले हैं और नैनीताल घूमने आए थे, वापसी के दौरान हल्द्वानी में होटल में रुककर उन्होंने बंद घरों की रेकी की और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंगलसूत्र, हार,अंगूठियां, पायल, चोकर समेत बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के लगभग 25 लाख के आभूषण बरामद किए हैं, एसएसपी नैनीताल ने सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये के इनाम से सम्मानित किया है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version