नैनीताल के कैंची धाम के पास फायरिंग से हड़कंप, एक आदमी को गोली लगने से मौत

उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध कैंची धाम के निकट भवाली थाना क्षेत्र के देर रात एक रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SOG की टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी जगदीश चन्द्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला एक्सीडेंटल फायर का लग रहा है। घटना के समय रेस्टोरेंट के एक कमरे में चार-पांच लोग मौजूद थे, तभी अचानक गोली चल गई, जिससे एक कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित किरौला रेस्टोरेंट में हुई। मृतक की पहचान आनंद सिंह (38), पुत्र लोक सिंह, निवासी सिमलखा, बेतालघाट (नैनीताल) के रूप में हुई है। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिस बंदूक से गोली चली वह लाइसेंसी हथियार है।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएन मीणा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला दुर्घटनावश फायरिंग का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version