आज तड़के सोमेश्वर में सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार में लगी भीषण आग

आज तड़के लगभग 2:45 बजे सोमेश्वर थाने से करीब 100 मीटर बाजार की तरफ कूड़े में आग लगने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो देखा एक स्विफ्ट डिज़ायर कार संख्या UK 01 TA 4579 में भयंकर आग लगी है ।

- Advertisement -

पुलिस कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए नदी से बाल्टियों में पानी लाकर आग को बुझाया गया। आग इतनी भयंकर थी कि कार पूर्ण रूप से जल गई, कोई जनहानि नहीं हुई है। जहां कार खड़ी थी उसके ऊपर बिजली के तार जा रहे हैं संभवत: आग लगने का कारण तारों में स्पार्किंग होना प्रतीत हो रहा है, फिर भी आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version