देहरादून पुलिस पर टॉर्चर और मारपीट के आरोप लगे हैं, जहां नगर कोतवाली क्षेत्र की धारा चौकी में तैनात एक एसआई पर एक युवक ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात उसके साथ मारपीट की है, इस कारण उसे दून अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, घटना के दो दिन बाद युवक और उसके साथियों ने धारा चौकी पर हंगामा भी किया, युवक का आरोप है कि वह धारा चौकी पहुंचने पर भी एसआई ने उसे धमकी दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक सागर ने बताया कि शुक्रवार की रात 10-11 बजे के आसपास अपने दोस्त के साथ स्कूटी पर दून अस्पताल से दवाई लेकर लौट रहा था, इसी दौरान उसे पुलिस ने रोक लिया और स्कूटी को चेक करने लगे, सागर ने बताया कि इस दौरान मैं साइड में खड़ा हो गया और पुलिस स्कूटी को ले जाने लगी, मैंने उन्हें अपना दवाई का पर्चा और दवाई भी दिखाई थी।
इसके बाद मैंने अपना फोन निकाल कर वीडियो बनाते हुए उनसे पूछा कि आप हमें क्यों पकड़ रहे हैं, इस पर पुलिस ने मेरा फोन भी छीन लिया और धारा चौकी ले गए, मैंने धारा चौकी पहुंचकर पुलिस से कहा कि फोन वापस कर दें, इस पर धारा चौकी में तैनात एक सिपाही और चौकी प्रभारी ने मारपीट की और चालान भी कर दिया, रात भर थाने में रखा और पीटते रहे, युवक सागर ने कहा कि धारा 151 में चालान करते वक्त मेरे पर आरोप लगाया गया कि मैंने टेबल पर हाथ मार कर शांति भंग करने का प्रयास किया है, युवक ने कहा इस दौरान में पुलिस से गुहार लगाता रहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब है और मुझे छोड़ दें, फिर भी पुलिस ने मुझे नहीं छोड़ा, इसके बाद वो किसी जानकार व्यक्ति के जरिए एक अस्पताल पहुंचा और वहां पर मेडिकल कराया और अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा।
अगले दिन जब वह चौकी में आया तो उसने चौकी इंचार्ज से पूछा कि उसे क्यों पीटा गया, इस पर चौकी इंचार्ज ने कहा कि जो तुझसे होता है कर ले, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, युवक ने कहा कि जब पुलिस ने रात भर लॉकअप में रखा तो अगले दिन मुझे अपनी ज़मानत करानी पड़ी, युवक ने कहा कि सारी बात केवल फोन को लेकर हुई मैं फोन लेने के लिए चौकी आया, लेकिन पुलिस ने मुझे मेरा फोन न देकर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी और मेरा दूसरा फोन भी छीन लिया था, घटना के बाद पीड़ित के आसपास में रहने वाले लोगों में पुलिस को लेकर काफी गुस्सा था, जिसके बाद पीड़ित युवक सागर के साथ कई लोग मिलकर धारा चौकी पहुंचे और पुलिस से घटना के संबंध में बातचीत की, इसके बाद चौकी में भी पुलिस और चौकी पर पहुंचे लोगों में कहासुनी भी हुई, जैसे तैसे पुलिस ने लोगों को शांत कराया और उन्हें उनके घर भेजा, पीड़ित ने इस मामले में खुद को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है, युवक का कहना है कि उसे जानना है थाने में उसके साथ मारपीट क्यों की गई।
