रामनगर में गौजानी में शव दफनाने पर बवाल, शव दफनाने जा रहा था मुस्लिम समुदाय, हिन्दू परिवारों ने किया विरोध

रामनगर में गौजानी में हिंदू घरों के सामने विवादास्पद जमीन पर मुस्लिम समुदाय की ओर से शव दफनाने के लिए कब्र खोदने पर बवाल हो गया। तनातनी बढ़ने पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस, पीएसी व सीमा सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे। मुस्लिम पक्ष कब्रिस्तान की जमीन होने का दावा कर रहा है, वहीं हिंदू पक्ष के लोग खेल गतिविधि की भूमि बता रहे।करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा।

- Advertisement -

पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को समझाया। दोपहर में कब्रिस्तान में शव को दफनाए जाने के बाद मामला शांत हुआ। गौजानी में अनुमानित 16 बीघा जमीन विवादास्पद है। इस जमीन को कब्रिस्तान की जगह बताकर मुस्लिम पक्ष अपना हक जताता रहा है। जिसका आसपास के हिंदू परिवार विरोध करते हैं। वह इसे खेल गतिविधि की भूमि बताते हैं।गुरुवार को गौजानी के 70 वर्षीय यसीव की मौत हो गई। शव दफनाने के लिए मुस्लिम पक्ष के लोग सुबह नौ बजे विवादास्पद जमीन पर कब्र खोदने लगे। समीप रह रहे हिंदू परिवारों ने इस बारे में भाजपा नेता मदन जोशी को सूचना दी। भाजपा नेता जोशी ने मौके पर पहुंचकर घरों के आगे कब्र खोदने का विरोध शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई और हंगामा शुरू हो गया। इस बीच एक मुस्लिम युवक कब्र के लिए खोदे गए गड्ढे में जाकर लेट गया, तभी भाजपा नेता मदन जोशी भी कब्र के लिए खोदे गए गड्ढे पर बैठ गए।

- Advertisement -

तनातनी के बीच कई बार नौबत हाथापाई व धक्कामुक्की तक पहुंच गई थी। हंगाामे की सूचना पर एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे, कोतवाल अरुण सैनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इस बीच भाजपा, हिंदूवादी संगठनों के तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि जानबूझकर मुस्लिम समुदाय ने हिंदू घरों के आगे जमीन में कब्र खोदी है।

- Advertisement -

धीरे-धीरे पूरी जमीन पर कब्रिस्तान बना देंगे तो हिंदू परिवारों के लिए परेशानी खड़ी हो जााएगी। हिंदू परिवारों को भगाने के लिए कब्र बनाई जा रही है।वहीं मुस्लिम पक्ष के लोगों ने भी अपनी बात रखी। कहा कि जिस भूमि पर कब्र खोदी जा रही है, वह कब्रिस्तान की है। यह जमीन कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज है। अधिकारियों ने वार्ता कर मुस्लिम पक्ष को समझाने का प्रयास किया। कई दौर की वार्ता के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कब्रिस्तान वाली भूमि में ही कब्र खोदने पर सहमति जताई। इसके बाद कब्रिस्तान की जगह में ही शव को दफनाया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version