कोतवाली कालाढूंगी अंतर्गत कमोला में चोरों ने मॉमटी को तोड़कर घर में रखे हजारों रुपए मूल्य के जेवरात सहित नगदी चोरी फरार हो गए । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्षय जू टाकर मामले की जांच शुरू कर दी। रामनगर कालाढूंगी स्टेट हाईवे में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने बंद घर को चोरों ने शुक्रवार की रात को खगाल लाखों रुपए की रुपए के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर लिया। शुक्रवार की रात चोरों ने छत पर चढ़कर मोंटी का शीशा तोड़ घर में दाखिल हुए। चोरों ने घर खंगाल कर अलमारी तोड़ जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई।
घटना की जानकारी सुबह तोड़कर पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने जानकारी परिजनों को दी। फौजी विजय बुधढ़लाकोटी कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर आए थे। बीते बुधवार को अपने पहाड़ बुढलाकोट रातीघाट पूजा पाठ के लिए गए हुए थे। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


