हरिद्वार के झबरेड़ा में जादू टोने के लिए 3 साल की बच्ची का अपहरण, पुलिस ने बच्चे को सकुशल किया बरामद

हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र से अपहरण किए गए 3 साल के बच्चे के अपहरण का पुलिस ने 20 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है, साथ ही पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है, बताया गया है कि बच्चे का अपहरण तंत्र-मंत्र और जादू टोने के लिए किया गया था, इस मामले में दो आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, पुलिस के मुताबिक, 14 मई गुरुवार के दिन झबरेड़ा थाना क्षेत्र के भगतोवाली गांव निवासी एक शख्स द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उनका तीन साल का बच्चा शादी के दौरान अचानक गायब हो गया है, काफी तलाशने के बाद भी बच्चा नहीं मिल रहा है, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह द्वारा उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मामले का पता चलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने पुलिस टीम गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल तलाश करने के निर्देश जारी किए और टीम गठित कर पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंप सर्विलांस लेंस हेल्प के लिए सीआईयू प्रभारी रुड़की को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, पुलिस टीम ने अपहृत बच्चे की बरामदगी के लिए अलग-अलग माध्यम से प्रयास कर कॉल डिटेल और लोकेशन जुटाने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र की सहायता से 15 मई शुक्रवार के दिन एक संदिग्ध जिसका नाम (गरजा उर्फ गजे) पुत्र मक्कू सिंह निवासी ग्राम सकरपुर जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

पुलिस टीम ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात स्वीकारते हुए अपने दो अन्य साथी का नाम भी बताया, जिसके बाद बच्चे की बरामदगी के लिए प्रकाश में आके अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड एलबीएस भट्टे के पास पहुंची, जहां पर एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खड़ा हुआ दिखाई दिया, वहीं पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति बच्चे को छोड़कर मौके से फरार हो गया, वहीं पास जाने पर ये बात पुख्ता हुई कि यह वही बच्चा था, जिसका अपहरण किया गया था, जिसके बाद पुलिस टीम बच्चे को सकुशल बरामद कर वापस लाया गया, इसके बाद बच्चे की सकुशल बरामदगी को लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी है और जनता ने पुलिस टीम का आभार जताया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.