अल्मोड़ा में जाली प्रमाणपत्र और फर्जी हस्ताक्षर से लोन लेने का मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा  कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी का जाली प्रमाण पत्र, मोहर और फर्जी हस्ताक्षर कर ऋण लेने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।

- Advertisement -

कोतवाली में दी तहरीर में दिनेश नेगी निवासी ग्राम-जैचोली पोस्ट सोमेश्वर का कहना है कि अल्मोड़ा निवासी सुनील सिंह कठायत और कपिल धपोला ने स्वास्थ्य जांच संबधी ऋण फर्जी तरीके से लिया है। ऋण के आवेदन फाइल में मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा का जाली प्रमाण पत्र बनाकर फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का प्रयोग किया गया है। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने उनकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम के कोटेशन,

- Advertisement -

बिल और प्रमाण पत्र भी बैंक में फर्जी तरीके से जमा किए हैं। जबकि उनका दोनों व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है।उनका कहना था कि विगत वर्ष धिरेंद्र सिंह गैलाकोटी निवासी सरकार की आली का उनके कार्यालय व घर पर आना जाना रहता है। उन्हें शक है कि इन्होंने मेरी फर्म के नाम से गलत तरीके से कोटेशन, बिल बनाकर और फर्जी मोहर बनाकर और हस्ताक्षर बिल, कोटेशन तैयार किए गए हैं।

- Advertisement -

इस संबंध में शाखा प्रबंधक यूनियन बैंक अल्मोड़ा को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version