Breaking : पनार पुल के पास स्कूटी डिस्बैलेंस  होने से पिथौरागढ़ निवासी युवती लापता , पुलिस टीम व SDRF का सर्च अभियान जारी

एक युवती झाड़ियों में फस गयी थी जिसे सकुशल बचा लिया गया कल दिनांक 07/10/2024 की सायं बजेठी पिथौरागढ़ निवासी 02 युवतियाँ किरन उम्र -26 वर्ष पुत्री स्व कैलाश राम R/O न्यू बजेठी पिथौरागढ़ अपनी सहेली संगीता उम्र 23 वर्ष पुत्री उमेद राम निवासी उपरोक्त के साथ हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से स्कूटी से अपने घर जा रही थी

- Advertisement -

समय लगभग 07.00 बजे सरयू/पनार पुल क्रॉस करने के बाद मोड़ पर स्कूटी डिस्बेलन्स होने छिटककर किरन सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी और उसकी साथी संगीता झाड़ियों में फस गयी थी। संगीता को पुलिस टीम द्वारा सकुशल बचा लिया गया। पिथौरागढ़ पुलिस की थाना गंगोलीहाट व अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या टीम और SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।

- Advertisement -

पानी का बहाव तेज तथा अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में बाधा उत्पन्न हो रही थी। देर रात्रि तक चले सर्च अभियान में युवती का पता नही चल पाया। आज प्रातः से अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या व पिथौरागढ़ पुलिस की थाना गंगोलीहाट और अल्मोड़ा,पिथौरागढ़ की SDRF टीमों द्वारा पुनः सर्च अभियान चलाया जा रहा है,अभी तक युवती का पता नही चल पाया है। युवती के परिजन भी रेस्क्यू टीमों के साथ है, रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है।

- Advertisement -
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version