अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद पर भाजपा से निर्दलीय प्रत्याशियों पर खेल दांव, कांग्रेस का जीतने का दावा

जिला पंचायत अध्यक्ष से पद के लिए भाजपा के हेमा गोंडा ने नामांकन कराया इस दौरान दर्जनों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नामांकन में पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है और अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के हेमा गैडा और उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह नेगी ने नामांकन किया हैं। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभाओं से जीतकर आए जिला पंचायत सदस्यों का उन्हें सहयोग मिला है और निश्चित रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक जीत करेगा ।

- Advertisement -

वही कैबिनेट मंत्री रखा आर्य ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हेमा गैडा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरीके से पूरे विधानसभाओं से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीतकर आए हैं और सभी निर्दलीयों का पार्टी को पूरा समर्थन मिला हैं उससे यह निश्चित है कि भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण सरकार भी बन रही है उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि 14 तारीख को केवल औपचारिकता की जानी है बाकी भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है।कांग्रेस वाले भाजपा प्रत्याशी हेमा गोंडा ने पार्टी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाकर बनाया है जिसके लिए वह पार्टी के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्तकरती हैं और निश्चित ही पार्टी द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है।

- Advertisement -

उसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेगी।बता दें कि अल्मोड़ा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जंग  तेज हो गई है। आज कांग्रेस से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल की पुत्रवधू सुनीता कुंजवाल ने नामांकन पर्चा दाखिल किया, वहीं भाजपा की ओर से हेमा गैड़ा ने पर्चा भरा। नामांकन के दौरान सुनीता कुंजवाल के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल मौजूद रहे, जबकि भाजपा प्रत्याशी हेमा गैड़ा के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य नजर आए। पूर्व स्पीकर गोविंद कुंजवाल ने कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीत का दावा किया है, तो वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने ऐतिहासिक बहुमत से जीतने का दावा किया। अब देखना होगा कि 14 तारीख को जिला पंचायत में अध्यक्ष पद किसकी ताजपोसी होती है।

- Advertisement -

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत आज जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा समस्त विकासखंडों के प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पद के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

जिला पंचायत अध्यक्ष हेतु 3 नामांकन दाखिल हुए

  1. सुनीता कुंजवाल
  2. हेमा गैडा
  3. सरस्वती देवी उपाध्यक्ष के लिए 2 नामांकन हुए
  4. सुरेंद्र नेगी
  5. शंभु सिंह रावत
  6. विकासखंड धौलादेवी में प्रमुख पद के लिए 4 नामांकन दाखिल हुए
  7. आशा नेगी
  8. चित्रलेखा सिंगवाल
  9. मीना भैंसोड़ा
  10. लीला
  11. विकासखंड ताकुला में प्रमुख पद हेतु केवल एक नामांकन दाखिल हुआ
  12. मीनाक्षी आर्या
  13. विकासखंड हवालबाग में प्रमुख पद हेतु 2 नामांकन दाखिल हुए
  14. हिमानी कुंडू
  15. बबीता भाकुनी
  16. द्वाराहाट में प्रमुख पद हेतु 3 नामांकन हुए
  17. कुंती फुलारा
  18. आरती
  19. ममता भट्ट
  20. लमगड़ा में प्रमुख पद हेतु 3 नामांकन हुए
  21. त्रिलोक सिंह
  22. राधा बिष्ट
  23. विनीत बोरा
  24. स्याल्दे में प्रमुख पद हेतु 2 नामांकन पत्र दाखिल हुए
  25. भूपाल सिंह
  26. मथुरा दत्त
  27. भिकियासैंण में प्रमुख पद हेतु 3 नामांकन दाखिल हुए
  28. गीता देवी
  29. दीपक करगेती
  30. सतीश नैनवाल
  31. सल्ट में प्रमुख पद हेतु केवल एक नामांकन हुआ
  32. कंचन रावत
  33. भैंसियाछाना में प्रमुख पद हेतु 2 नामांकन हुए
  34. नीमा आर्या
  35. सूरज कुमार
  36. ताड़ीखेत में प्रमुख पद हेतु 3 नामांकन दाखिल हुए
  37. बबली मेहरा
  38. विमला रावत
  39. रचना रावत
  40. चौखुटिया में प्रमुख पद हेतु 2 नामांकन हुए
  41. महेश लाल
  42. चेतना नेगी
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version