Haldwani Coaching Center – हल्द्वानी शहर के 6 कोचिंग सेंटर सील, 10 को नोटिस

शासन के निर्देश पर कोचिंग एवं स्टडी सेंटरों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा आज  हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में बेसमेंट में चलाये जा रहे कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी गड़बड़ी पाई जाने पर 6 कोचिंग सेंटरो को मौके पर ही सील किया गया। जबकि 10 को नोटिस दिए गए है।

- Advertisement -

गुरुवार की शाम नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एडिशनल एसपी प्रकाश आर्य, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से नगर के 16 कोचिंग एवं स्टडी सेंटरों का ओचक निरीक्षण किया।

- Advertisement -

सर्वप्रथम टीम ने नैनीताल रोड स्तिथ दुर्गा सिटी सेंटर में संचालित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर व अन्य कोचिंग सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान कोचिंग सेंटर के आसपास अवैध होर्डिंग बोर्ड देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल नगर निगम की टीम से अवैध होर्डिंग बोर्ड उतरवा कर जप्त करवाए।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version