बहराइच : आदमखोर भेड़िये का आतंक, हमले में बच्ची घायल

2 Min Read

यूपी में बहराइच में भेड़ियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है, एक बार फिर सोमवार की देर रात 12 बजे भेड़िये ने 5 साल की बच्ची को शिकार बनाया है. बहराइच में इतने अधिकारियों की तैनाती के बाद भी भेड़िये के हमले ने गांव वालों को एक बार फिर दहशत में डाल दिया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक भेड़िये ने इस बार ग्राम पंचायत पंडोहिया के गिरधरपुरवा में अनवर अली की 5 साल की बेटी अफसाना को निशाना बनाया, इस हमले में बच्ची घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सीएचसी (महसी) भेजा गया, भेड़िये के हमले में बच्ची आंशिक रूप से घायल हो गई, भेड़िये ने उसके गले पर हमला किया, इस घटना के बाद महसी इलाके के लोगों ने अपनी पूरी रात जागकर बिताई।

- Advertisement -

भेड़ियों का खौफ बहराइच जिले के 35 से ज्यादा गांवों में है, आदमखोरों के हमले में कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो चुकी है, बहराइच में इन आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने के लिए 5 वन प्रभागों बहराइच, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी की लगभग 25 टीमें लगी हुई हैं, भेड़िये के ज्यादातर हमले महसी तहसील क्षेत्र में देखे गए हैं, इसलिए 25 टीमों में से केवल महसी क्षेत्र में 12 टीमें लगाई गई हैं, सुरक्षा के लिए दो कंपनी PAC जवानों के साथ पुलिस लगी हुई है, अब इन आदमखोरों ने अपना दायरा जिले के अन्य क्षेत्रों तक बढ़ा लिया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version