हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री खजान दास केे बेटे की शादी में टाइगर रिजर्व मन्दिर में प्रतिबंधित सामान भी वहां पहुंच गया, नियमों का बना मजाक

चर्चाओं के बीच प्रदेश के कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे की शादी राजाजी टाइगर रिजर्व के मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में संपन्न हो गई, लेकिन शादी के लिए रिजर्व फॉरेस्ट में ले जाए गए सामान के फोटो-वीडियो सोशल-मीडिया पर खूब वायरल हुए। राजाजी टाइगर टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट के अंदर राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में मां सुरेश्वरी देवी मंदिर स्थित है। हालांकि, यह रिजर्व फॉरेस्ट होने के कारण शाम पांच बजे के बाद प्रवेश नहीं किया जा सकता है। मंदिर में ऐसे सामान भी नहीं ले जा सकते हैं, जिससे वन्यजीव प्रभावित हो।। न ही ऐसा कोई कार्यक्रम किया जा सकता है। मंदिर में श्रद्धालु निर्धारित समय तक पूजा-अर्चना के लिए जा सकते हैं। लेकिन शनिवार को कैबिनेट मंत्री खजान दास केे बेटे की शादी की तैयारियां मां सुरेश्वरी देवी मंदिर परिसर में शुरू हुईं तो कुछ प्रतिबंधित सामान भी वहां पहुंच गया।

- Advertisement -

मंदिर परिसर को शादी की तरह सजाया गया भी था। वीआईपी के लोगों के बैठने और भोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं की गई थीं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर शादी की तैयारी के फोटो-वीडियो वायरल होने शुरू हो गए। जिसके बाद हरकत में आए वन विभाग ने कार्रवाई की। रविवार को मंदिर में मंत्री के बेटे अनुज और सरिता शादी के बंधन में बंध गए। शादी में नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने के लिए काफी लोग भी पहुंचे और शादी के बाद भंडारे का आयोजन भी हुआ। रानीपुर गेट से मां सुरेश्वरी देवी मंदिर में जाने के लिए प्रवेशद्वार बनाया गया है। जिस पर श्रद्धालुओं से शुल्क वसूलकर प्रवेश दिया जाता है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मंदिर के प्रवेशद्वार को रविवार दोपहर में बंद कर दिया गया। इससे कई श्रद्धालु परेशान भी हुए। वहीं पार्क वॉर्डन के अनुसार गेट सभी के लिए खुला हुआ था।

- Advertisement -

रानीपुर गेट के मुख्य प्रवेशद्वार पर वन विभाग की टीम तैनात रहती है। जिसकी ओर से प्रवेशद्वार से प्रतिबंधित सामान को ले जाने नहीं दिया जाता है लेकिन शनिवार से ही गेट से प्रतिबंधित सामान जाता रहा। इस पर भी राजाजी टाइगर रिजर्व के वन कर्मचारियों की जाने वाली चेकिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version