चंपावत कोतवाली में दुष्कर्म पीड़िता के पक्ष पर आरोपित पक्ष ने दो बार हमला पुलिस स्टेशन में हुई इस मारपीट

चंपावत में दुष्कर्म की घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल रावत पुलिस बल के साथ पीड़िता की खोजबीन में जुटे थे। कमरे से उसके बरामद होने व घटना स्थल की वीडियो भी बनाई। इसके बाद जब कोतवाली पहुंचे तो आरोप है कि उनपर आरोपित पक्ष ने हमला कर घायल कर दिया। कुछ ही समय के बाद आठ से 10 लोगों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद पुलिस ने बीच बचाव किया। बुधवार को शर्मनाक और बेहद निंदनीय घटना के बाद कोतवाली मानो अखाड़ा बन गया। सुबह के करीब छह बजे पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत लेकर पहुंचे कमल रावत संग दो लोगों ने मारपीट की। 

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके बाद मुख्य घटना यानी दुष्कर्म की तहरीर देने के लिए पीड़िता के पिता के कोतवाली पहुंचने पर कमल रावत तहरीर लिख रहे थे। चूंकि पीड़िता के पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। कमल रावत ने पीड़िता की तहरीर लिखने के बाद उनके साथ हुए मारपीट की तहरीर लिख रहे थे। इस बीच एक आरोपित कोतवाली में दिखाई दिया, जो संभवत: क्रास तहरीर देने के लिए आया था। इस दौरान आठ से 10 लोग कोतवाली के अंदर घुस गए और हमला बोल दिया। इस दौरान हड़कंप मच गया। गाली-गलौज और हमले को देख पुलिस के हाथ पाव फूल गए। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शोर शराबा होता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों को हटाया। एसपी रेखा यादव ने बताया कि इस मामले में 151 की कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.