रुद्रपुर में एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार, विभाग में शोक की लहर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से दु:खद खबर सामने आई है, पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, ड्यूटी पर जाने से पहले उन्हें जगाने की कोशिश की गई, लेकिन जब वे नहीं उठे तो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है, रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में उस समय शोक का माहौल बन गया, जब पुलिस लाइन में तैनात एएसआई संजय खाती का अचानक निधन हो गया, 54 वर्षीय संजय खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट थाना क्षेत्र के ग्राम मल्ला गरका के निवासी थे, वे वर्तमान में रूद्रपुर कोतवाली के सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रह रहे थे, उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

जानकारी के अनुसार रविवार को उनकी नाइट ड्यूटी निर्धारित थी, ड्यूटी से पहले वे सुबह उठे, भोजन किया और आराम करने के लिए सो गए, दोपहर में भी वे उठे, खाना खाया और फिर से सो गए, सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 10 बजे, जब उनकी ड्यूटी का समय नजदीक आया और वे नहीं जागे, तो उनकी पत्नी ने उन्हें उठाने की कोशिश की, काफी प्रयासों के बावजूद जब संजय खाती नहीं उठे, तो परिजनों को चिंता हुई, तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, इस खबर के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, रूद्रपुर कोतवाली के एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद आवश्यक कार्रवाई की गई, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मंगलवार सुबह एसआई धीरज टम्टा द्वारा पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी, अचानक हुई इस मौत से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है, सहकर्मियों ने बताया कि संजय खाती एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे, उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है, पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी, वहीं, परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, इस दुखद घटना ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

All the latest Foxiz news straight to your inbox

Here at FOXIZ, we believe in making the absolute best products for the WordPress industry that intersect the best software design, user experience and functionality.

[mc4wp_form]

Our website stores cookies on your computer. They allow us to remember you and help personalize your experience with our site..
Read our privacy policy for more information.

Copyright © 2014-2025 UK360 News. All Rights Reserved.