साले के अपहरण के आरोप में यूट्यूबर अनुराग डोभाल और तीन साथी देहरादून में गिरफ्तार
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 09, 2026 06:03
•
9 views
•
0 Comments
देहरादून में यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके तीन साथियों को पुलिस ने साले का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। तीन साथियों के साथ अनुराग डोभाल को पुलिस ने तीन दिन में दूसरी बार गिरफ्तार किया है। इससे पहले मंगलवार को पुलिस चौकी में हंगामा करने और मारपीट करने पर गिरफ्तार किया था। गुरुवार को दोबारा पुलिस ने चारों को अपहरण के दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पांच अक्टूबर की देर रात यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने तीन साथियों के साथ टी एस्टेट बंजारावाला निवासी राज सिंह चौहान के साथ गाड़ी में डालकर मारपीट की।
राज सिंह चौहान यूट्यूबर का रिश्ते में साला है। घटना के समय यूट्यूबर ने राज सिंह चौहान को हरिद्वार रोड पर मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान आरोपितों ने पीड़ित के अपहरण का भी प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में पहले यूट्यूबर समेत चारों को मारपीट और हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया। इसके बाद घटना में जान से मारने की नियत से अपहरण के प्रयास की भी धारा बढ़ाई गई। अब पुलिस ने गुरुवार को प्रेमनगर स्थित सुद्धोवाला से अपहरण के मामले में अनुराग डोभाल निवासी खरड़, चंडीगढ़, अभिषेक निवासी रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, अभय चौधरी निवासी पथरी, हरिद्वार और कुर्बान निवासी पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!