देहरादून

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी, पिता-पुत्र को गोलियों से भूनकर मार डाला

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 23, 2026 11:28 • 13 views • 0 Comments
यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी, पिता-पुत्र को गोलियों से भूनकर मार डाला

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित गांव अबदीपुर में पुरानी रंजिश के चलते सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। चार बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी 30 वर्षीय सुखविंदर अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के अबदीपुर गांव में रह रहे थे। रविवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़े होकर गन्ने की ट्राली भरवा रहे थे। इसी दौरान चार बाइकों पर सवार होकर हमलावर वहां पहुंचे। इससे पहले कि सुखविंदर कुछ समझ पाते, हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

AdvertisementDiwali

गोली चलने की आवाज सुनकर उनके 65 वर्षीय पिता मुख्तार घर से बाहर दौड़े। हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया और गोली मार दी। इसके बाद जमीन पर घायल पड़े सुखविंदर के सिर से सटाकर एक और गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर चारों बाइकों से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोहरी हत्या की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

AdvertisementDiwali 2

दो लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी सूरज कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।एसएसपी सूरज कुमार राय के मुताबिक, परिजनों ने चार हमलावरों की पहचान की है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, इस दोहरे हत्याकांड के पीछे करीब एक साल पुरानी हत्या का बदला लेने की आशंका है। 11 सितंबर 2025 को पुरकाजी क्षेत्र के दादूपुर गांव में मोनू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुखविंदर और उसका भाई बलजिंदर भी आरोपी बनाए गए थे। दोनों को जेल जाना पड़ा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दोनों भाई जमानत पर बाहर आए थे। ग्रामीणों का दावा है कि मोनू गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए ही सुखविंदर और उसके पिता को निशाना बनाया गया। परिजनों ने मोनू गुर्जर के भाई अंकुर पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अंकुर को हमलावरों के साथ देखा गया था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment