उधम सिंह नगर

रुद्रपुर में युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में पुलिस

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Jul 26, 2026 17:31 5 views 0 Comments
रुद्रपुर में युवती का अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में पुलिस

रुद्रपुर शहर निवासी एक युवती ने बाइक सवार युवकों पर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथियों संग गदरपुर के पास रिंग रोड में घूमने गई थी। सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और जबरन दोनों युवकों व दोनों युवतियों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाने लगे।

बताया गया कि रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह बच निकले। जबकि दूसरे युवक और युवती को आरोपित अपने साथ गदरपुर क्षेत्र की ओर ले गए। वहां आरोपितों ने युवक को रास्ते में उतार दिया, जबकि युवती को अपने साथ ले गए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार सुबह आरोपित उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी लेने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और डरा धमकाकर अपने साथ ले गए। इसी बीच युवकों ने उसके साथियों को छोड़ दिया और लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल का पता लगाया जा रहा है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment