हरिद्वार के खानपुर में सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार लेते विजिलेंस ने पकड़ा
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 19, 2026 11:08
•
139 views
•
0 Comments
हरिद्वार में सरकारी कामों की फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने वाले हरिद्वार के दो अफसरों को मंगलवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। खानपुर ब्लॉक का सहायक कृषि अधिकारी 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने घर की तलाशी ली जहां कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए ब्लॉक में सब्सिडी के लिए आवेदन किया था।
उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव से बात की तो वह उन्हें टालने लगा। कुछ दिन बाद आवेदनकर्ता के भाई ने जब हरिओम से बात की तो उसने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मंगलवार सुबह कार्यालय खुलते ही रिश्वत लेते हुए हरिओम यादव को गिरफ्तार कर लिया।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!