उधम सिंह नगर

रुद्रपुर में काशीपुर रोड फ्लाईओवर पर रॉड हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का धरना प्रदर्शन

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 10, 2026 17:04 9 views 0 Comments
रुद्रपुर में काशीपुर रोड फ्लाईओवर पर रॉड हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज का धरना प्रदर्शन

रुद्रपुर काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास स्कूटी सवार दो युवकों पर रॉड से हमला करने के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोगों का आक्रोश बढ़ गया। रुद्रपुर के साथ ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे समाज के लोग नगर निगम परिसर में एकजुट हुए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक वाल्मीकि और उसके दोस्त जतिन पर हमले के आरोप में पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ, उसके भाई सन्नी समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते स्कूटी में टक्कर मारने के बाद दोनों युवकों पर रॉड से हमला किया गया। घटना में दोनों घायल हुए थे।धरने में शामिल लोगों ने कहा कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में रोष है। उन्होंने पुलिस से नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment