उत्तरकाशी

Uttarakhand : ऋषिकेश में पत्रकार के साथ मारपीट मामला, पत्रकारों को दबाया जा रहा है, SSP ने भंग की देहात SOG की टीम

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 03, 2024 17:08 1 views 0 Comments
Uttarakhand : ऋषिकेश में पत्रकार के साथ मारपीट मामला, पत्रकारों को दबाया जा रहा है, SSP ने भंग की देहात SOG की टीम

ऋषिकेश में पत्रकार के साथ मारपीट मामले के बाद देहरादून पुलिस हरकत में आ गई है, एसएसपी देहरादून ने देहात पुलिस की समीक्षा की, इस दौरान एसएसपी ने अवैध...

ऋषिकेश में पत्रकार के साथ मारपीट मामले के बाद देहरादून पुलिस हरकत में आ गई है, एसएसपी देहरादून ने देहात पुलिस की समीक्षा की, इस दौरान एसएसपी ने अवैध शराब पर थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए, एसएसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए देहात एसओजी की टीम को भंग कर दिया है।

बता दें बीते रविवार को शराब माफियों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था जिसके बाद मंगलवार को देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने देहात पुलिस की समीक्षा की, इस दौरान एसएसपी ने थाना ऋषिकेश पर इस साल की कार्यवाही के आंकड़े चेक किए जिसमे सामने आया कि अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ ऋषिकेश पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पिछले आठ महीने में हर दूसरे दिन एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

वहीं पुलिस द्वारा कुल 113 मुक़दमे दर्ज कर 111 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, एसएसपी देहरादून ने शराब तस्करों पर कार्यवाही न होने पर नाराजगी दिखाई, इसके साथ ही देहात की एसओजी की टीम को भंग कर दिया है, बता दें अब पूरे देहरादून में सिर्फ एक एसओजी का कार्यक्षेत्र होगा, जो एसएसपी को रिपोर्ट करेगी, इसके साथ ही दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को थाना ऋषिकेश से अन्य जगह ट्रांसफर हो सकते हैं।

जिस तरीके से पत्रकारों का ये हनन हो रहा है ये सोचनीय विषय है अभी कुछ दिनों पहले हल्द्वानी में भी पत्रकाओं पर जिस तरह से पुलिस अधिकारी द्वारा मुकदमा लिखा गया था, उसी की तर्ज पर ये सब चल रहा है, प्रशासन अपना जोर दिखा रहा है जो लोकतंत्र में सही नही है ये इक शोचनीय विषय है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment