उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के पवाणी गांव अग्निकांड में भीषण अग्निकांड, कई घरों लोग हुवे बेघर, कोई जनहानि नहीं

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 25, 2026 07:13 • 12 views • 0 Comments

उत्तरकाशी के मोरी तहसील के दूरस्थ पवाणी गांव में मंगलवार देर शाम भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। एक आवासीय भवन में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और दर्जनों मकानों तक फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 30 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं। घरों में रखा खाद्यान्न, नकदी, कपड़े और घरेलू सामान जलकर राख होने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना की गई हैं।मंगलवार शाम करीब 4 बजकर 49 मिनट पर ग्राम पवाणी में आग लगने की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली।

AdvertisementDiwali

आग की लपटें उठते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले आग ने आसपास के कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल तहसील मुख्यालय मोरी से करीब 55 से 60 किलोमीटर दूर है। सड़क से आगे 300 से 400 मीटर पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। गांव में संचार सेवा नहीं होने के कारण राहत कार्यों में भी चुनौतियां सामने आ रही हैं।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सक और राजस्व विभाग की टीमें रवाना की गईं।

AdvertisementDiwali 2

डीएम स्वयं आपातकालीन परिचालन केंद्र में मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। अग्निकांड में किसी जनहानि या पशुहानि की प्रारंभिक सूचना नहीं है। हालांकि 30 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल सभी की निगाहें राहत एवं बचाव टीमों पर टिकी हैं। आग से हुए वास्तविक नुकसान और प्रभावित परिवारों की संख्या का आकलन टीमों के मौके पर पहुंचने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment