उत्तराखंड के धारचूला में गंभीर बीमार चार लोग एयरलिफ्ट, अस्पताल पहुंचाया
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Sep 03, 2026 21:34
•
6 views
•
0 Comments
पिथौरागढ़ के धारचूला विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर रूप से बीमार चार लोगों को जिला प्रशासन की पहल पर हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। आपदा की स्थिति के बीच समय पर मिली इस मदद से मरीजों के परिजनों ने जिला प्रशासन का आभार जताया है। जानकारी के अनुसार, सुवा गांव निवासी 52 वर्षीय कलावती देवी गंभीर रूप से बीमार थीं। वहीं बूंदी गांव निवासी 61 वर्षीय शंकर रायपा पैरालाइसिस से पीड़ित हैं। इसके अलावा सुशीला देवी और मनमती देवी को भी स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या के चलते तत्काल उपचार की आवश्यकता थी।
उनका कहना है कि दुर्गम क्षेत्र में आपात स्थिति के दौरान हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की सुविधा मिलने से मरीजों को समय पर उपचार मिल सका। एडीएम योगेंद्र यादव ने बताया कि आपदा काल में जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यकता के अनुसार उन्हें उपचार उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को भी चिन्हित किया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें भी तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। एडीएम ने कहा कि आपदा की स्थिति में जिस किसी व्यक्ति को चिकित्सा या अन्य आवश्यक सहायता की जरूरत होगी, जिला प्रशासन उसकी हरसंभव मदद करेगा।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!