उधम सिंह नगर

काशीपुर में बिना मान्यता के चल रहे दो मदरसों 'मदरसा मो. हनीफ सिद्दीकी' और 'कासिफ उल उलूम' को किया सील

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 09, 2026 16:35 4 views 0 Comments
काशीपुर में बिना मान्यता के चल रहे दो मदरसों 'मदरसा मो. हनीफ सिद्दीकी' और 'कासिफ उल उलूम' को किया सील

काशीपुर में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर में बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित हो रहे दो मदरसों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी और काशीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी पुलिस बल के साथ अवैध मदरसों की चेकिंग के लिए निकले। टीम ने कटोराताल चौकी क्षेत्र में संचालित दो मदरसों 'मदरसा मो0 हनीफ सिद्धकी' और 'कासिफ उल उलूम' में दबिश दी। 

जांच और तहसीलदार की मौजूदगी में की गई कार्रवाई के दौरान दोनों मदरसों को सील कर दिया गया। मौके पर मौजूद दोनों प्रबंधकों मौ. रफीक और शमीम अहमदको सख्त चेतावनी दी गई कि यदि मदरसों को दोबारा अवैध रूप से संचालित करने की कोशिश की गई, तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुंडा, आईटीआई और जसपुर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment