हरिद्वार

हरिद्वार में बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे, दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी एक की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 14, 2026 21:35 107 views 0 Comments
हरिद्वार में बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे, दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी एक की मौत

हरिद्वार के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शांतरशाह में सोमवार देर शाम को बाइक मैकेनिककी गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने मैकेनिक हैप्पी पर कई राउंड गोलियां चला दीं। गोली लगने से हैप्पी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शांतरशाह गांव में हैप्पी बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने हैप्पी पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से हैप्पी वहीं गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। प्रमुख मार्गों और संदिग्ध स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिचितों और परिजनों से भी जानकारी जुटा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि जांच के बाद हत्या की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment