रुड़की

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर ही दो लोगों की मौत

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 03, 2026 20:07 18 views 0 Comments
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, बस ने बाइक सवारों को रौंदा, मौके पर ही दो लोगों की मौत

हरिद्वार जिले के रुड़की में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई, हादसा कोर कॉलेज के पास हाईवे पर हुआ है, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त सोमवार की सुबह दो मजदूर रोज की तरह बाइक पर सवार होकर मजदूरी पर जाने के लिए निकले थे, इसी दौरान हरिद्वार हाईवे पर स्थित कोर कॉलेज के पास एक कंपनी के कर्मचारियों को लेने जा रही बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, बताया गया है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही तत्काल सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लिया, इसी के साथ पुलिस ने बस चालक को भी हिरासत में ले लिया।

मृतकों की पहचान महबूब (45 वर्ष) निवासी बेलड़ा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की और राशिद निवासी मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर के रूप में हुई है, जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिवारों को हादसे की जानकारी दी, हादसे की खबर मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रोजी-रोटी कमाने के लिए घर से निकले दोनों मजदूरों की असमय मौत ने उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है, फिलहाल पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है, प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रदीप बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, सिविल लाइन कोतवाली रुड़की ने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया है, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment