काशीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल जा रहे तीन छात्रों को टैंकर ने रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Aug 06, 2026 11:02
•
10 views
•
0 Comments
काशीपुर में आईटीआई कोतवाली क्षेत्र दभौरा टांडा स्थित हवलदार फार्म के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, दभौरा टांडा निवासी तीन छात्र बाइक पर सवार होकर लोहिया पुल स्थित अपने स्कूल जा रहे थे। घर से महज एक किलोमीटर दूर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, अन्य दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए काशीपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात टैंकर की तलाश जारी है।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!