उधम सिंह नगर

लव मैरिज का दर्दनाक अंत, किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने की पति की हत्या, मासूम बेटी अनाथ

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 20, 2026 20:30 14 views 0 Comments
लव मैरिज का दर्दनाक अंत, किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने की पति की हत्या, मासूम बेटी अनाथ

उधम सिंह नगर के काशीपुर में निशा ने पांच साल पहले घर वालों से बगावत करके संजीव से प्रेम विवाह किया था। शुरूआत में सबकुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन इस बीच निशा की जिंदगी में उसकी पति की दुकान पर काम करने वाला किशोर आ गया। इसके बाद उसने अपनी बसी बसाई गृहस्थी में आग लगा दी। नतीजा यह हुआ कि प्रेम -प्रसंग में पड़कर वह पति की संजीव की हत्या की साजिश रच डाली। पति की हत्या के बाद वह जेल चली गई, लेकिन उसकी तीन साल की बच्ची से माता-पिता का हाथ उठ गया। घर वालों से बगावत करने की वजह से अभी तक उसके मायके से कोई सामने नहीं आया। बाजावाला निवासी संजीव कुमार की हत्या के बाद उसका परिवार बिखर गया है। पति की हत्या के आरोप में निशा को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया। माता-पिता पहले ही गुजर चुके है। अब उसकी तीन साल की बेटी और छोटी बहन अब अकेले हैं।

संजीव की हत्या का सबसे बड़ा सदमा उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी पर आ पड़ा है। पिता की मौत और मां के सलाखों के पीछे जाने के बाद अबोध बच्ची पिता और मां के अपनत्व व दुलार से वंचित हो गई है। अब मासूम की देखरेख और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी उसकी छोटी बुआ आरती ने संभाली है। स्वजन के अनुसार, आरती ने यह फैसला लिया है। संजीव के भी माता-पिता नहीं हैं। अब भाई और हत्यारोपित भाभी के जाने के बाद वह अपने बूते पर उसका पालन-पोषण करेगी। गांव वाले और उसके ताऊ का परिवार भी मुश्किल घड़ी में उसके साथ हैं। फिलहाल, बुआ अपनी तीन साल की भतीजी को संभाल रही है, लेकिन परिवार में इस त्रासदी से गहरा शोक व्याप्त है। संजीव की बड़ी बहन आरती भी अपना योगदान देगी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। संजीव की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी निशा और दो किशोरों को हिरासत में लिया था। अदालत के आदेश पर जहां दोनों नाबालिगों को सुधार गृह भेजा गया, वहीं निशा को भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment