देहरादून

देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर एक महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रियांशु को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 27, 2026 15:05 • 1 views • 0 Comments
देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर एक महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रियांशु को हरिद्वार से किया गिरफ्तार

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड पर महिला को जबरन कार में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपित ने अपने साथियों के साथ महिला को डराने के इरादे से देहरादून आया था। मामले में पूर्व में एक युवती को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को सुषमा शर्मा ने रायपुर थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि नालापानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि युवती का पैसों के लेनदेन को लेकर सुषमा से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कथित तौर पर उसने अपने साथियों की मदद से महिला को डराने की योजना बनाई थी। पुलिस को घटना में शामिल अन्य आरोपितों के बारे में भी जानकारी मिली। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रियांशु निवासी सिडकुल हरिद्वार को नवोदय नगर, हरिद्वार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रियांशु ने पुलिस को बताया कि उनका सुषमा से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। दीपक के कहने पर वह आदित्य और लक्की के साथ महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।पुलिस अब घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment