हरिद्वार

हरिद्वार के मंगलौर में पुराने गंगनहर में मिला 38 वर्षीय महिला का शव, गला काटकर हत्या, पुलिस जुटी शव की शिनाख्त में, हत्यारों की तलाश जारी

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 18, 2026 14:19 163 views 0 Comments
हरिद्वार के मंगलौर में पुराने गंगनहर में मिला 38 वर्षीय महिला का शव, गला काटकर हत्या,  पुलिस जुटी शव की शिनाख्त में, हत्यारों की तलाश जारी

हरिद्वार में मंगलौर के पुराने गंगनहर पुल के किनारे मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर महिला की गुमशुदगी से संबंधित जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा घटनास्थल और उसके आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि महिला के वहां पहुंचने और घटना से जुड़े संदिग्धों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला को घटनास्थल पर लाया गया था या वारदात कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया। घटनास्थल के आसपास मिले साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के लिए सुरक्षित किया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त और हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। महिला की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने के लिए जांच में जुटी है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment