उधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर में बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिर-गले पर मिले चोट के निशान

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Aug 17, 2026 18:05 1 views 0 Comments
ऊधम सिंह नगर में बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिर-गले पर मिले चोट के निशान

ऊधम सिंह नगर। रविवार रात जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे 26 वर्षीय टेंट व्यवसायी की कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम बाजावाला, ढकिया नंबर एक, कुंडेश्वरी निवासी संजीव (26) पुत्र स्व. सोमल सिंह के रूप में हुई है। सोमवार सुबह प्रतापपुर भल्ला पुल के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार में उसका शव बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजीव की थारी में टेंट की दुकान है, जहां शिवम नाम का युवक पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा है। रविवार को शिवम का जन्मदिन था। इस सिलसिले में संजीव अपने शिवम और एक अन्य युवक के साथ जन्मदिन मनाने रामनगर कोसी पुल गए थे, जहाँ सभी ने साथ में बियर पी। इसके बाद वे वापस लौट रहे थे। संजीव ने दोनों को घर छोड़ा था। सोमवार सुबह प्रतापपुर भल्ला पुल के समीप कार पेड़ से टकराई हुई मिली, जिसके अंदर संजीव का शव पड़ा था।

राहगीरों की सूचना पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। शुरुआती दौर में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की स्थिति ने मामले को संदिग्ध बना दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान संजीव के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, कार का एक दरवाजा खुला हुआ था और मृतक के दोनों मोबाइल फोन मौके से गायब थे। इन तथ्यों के सामने आने के बाद परिजन व पुलिस भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक के चचेरे भाई शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि संजीव के माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है। परिवार में उनकी 20 वर्षीय छोटी बहन आरती है। संजीव का विवाह 5 वर्ष पूर्व निशा से हुआ था और उनकी एक 3 वर्ष की बेटी हर्षिता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया की तथ्य पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम पैनल से करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment