देहरादून

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंची

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 05, 2026 10:40 6 views 0 Comments
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंची

उत्तराखंड में बारिश और बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 58 नए मरीज मिले हैं। इनमें 38 मामले देहरादून और 20 मामले दूसरे जिलों से सामने आए हैं।नए मामलों के बाद राज्य में स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 271 पहुंच गई है। इनमें से 149 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 120 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक इस बीमारी से दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, स्वाइन फ्लू का असर अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों में देखा जा रहा है। 1 से 10 साल की उम्र के 45 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 61 से 90 वर्ष की उम्र के 86 बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आए हैं।

कुल संक्रमितों में 143 पुरुष और 128 महिलाएं शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार पुरुष मरीजों की संख्या महिलाओं की तुलना में अधिक है। मौसमी सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मामलों की जांच पर विशेष ध्यान दे रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू की जांच के लिए 521 सैंपल लिए गए हैं। इनमें देहरादून से 182 और अन्य जिलों से 89 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वाइन फ्लू के साथ कोरोना संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कोरोना की जांच के लिए 303 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 16 मामले देहरादून और 23 अन्य जिलों से हैं। 

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment