शीतकाल के लिए 10 नवंबर को गंगोत्री धाम तो 11 नवंबर को यमुनोत्री और केदारनाथ के बंद होंगे कपाट
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 20, 2026 09:31
•
115 views
•
0 Comments
चारधाम में गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार भैयादूज पर्व पर 11 नवंबर को बंद किए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में निकाला जाएगा। इसी मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि व मुहूर्त के साथ पंचपूजा व डोली यात्रा के कार्यक्रम भी घोषित होंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त सोमवार को नवमी तिथि को निकाला गया। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल और सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि धाम के कपाट 10 नवंबर को अमृत बेला में अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12:05 बजे बंद किए जाएंगे। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मुखवा के लिए रवाना होगी।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!