हरिद्वार

निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चाय की दुकान चला रहा था

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Sep 18, 2026 20:07 23 views 0 Comments
निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चाय की दुकान चला रहा था

देश के चर्चित और सनसनीखेज मामले निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में खुदखुशी कर ली। कोली का शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन से हरिद्वार में ही चाय बेचने का काम कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से कोली को बरी कर दिया था। शुक्रवार को भूपतवाला क्षेत्र में चाय के खोखे के अंदर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई, जो निठारी कांड का आरोपी था।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र पिछले कुछ समय से भूपतवाला क्षेत्र की एक झुग्गी में रह रहा था और पास में ही चाय का खोखा लगाकर गुजर-बसर कर रहा था। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को खोखे के अंदर कुछ संदिग्ध प्रतीत हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अंदर कोली का शव लटका मिला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment