मसूरी में सुपर स्टार अक्षय कुमार, माल रोड पर राशी खन्ना संग शूट किए सीन, एक झलक पाने को उमड़ी भीड़
By सुरेन्द्र सिंह रावत
•
Oct 15, 2026 21:37
•
12 views
•
0 Comments
मसूरी में बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार और अभिनेत्री राशी खन्ना गुरुवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे। माल रोड पर दोनों ने फिल्म की सीन शूट किए। अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह शूटिंग के लिए मसूरी नहीं पहुंच सके और शूटिंग रद करनी पड़ी, जबकि मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में मालरोड पर शूटिंग की पूरी तैयारी कर ली गयी थी और कैमरे सहित शूटिंग का सभी साजो सामान स्थापित कर लिया गया था।
सूत्रों ने बताया था कि अक्षय कुमार स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से बार्लोगंज के एक होटल में चले गये। वह देहरादून में डीआईटी कॉलेज के पास एक निजी विला में ठहरे हैं। उनकी शूटिंग टीम का सारा साजो सामान मसूरी के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित एक होटल में रखा गया है। जहां वह स्वस्थ लाभ ले रहे हैं। अक्षय कुमार जल्दी ही ठीक होने के बाद शूटिंग शुरू करेंगे।
सुरेन्द्र सिंह रावत
Verified Reporter
Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.
Comments (0)
No comments yet. Be the first to share your thoughts!