देहरादून

उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 23 बड़े और अहम फैसले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए और आरक्षी भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाई गई

सुरेन्द्र सिंह रावत By सुरेन्द्र सिंह रावत Nov 27, 2026 21:17 • 1 views • 0 Comments
उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक में 23 बड़े और अहम फैसले, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए और आरक्षी भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाई गई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपए की बढ़ोतरी से लेकर वन आरक्षी भर्ती की आयु सीमा बढ़ाने और मेडिकल पीजी करने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य सेवा अनुबंध तक कई अहम फैसले लिए गए। वहीं, चीनी मिलों को 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देने, हरिद्वार में तीन कॉरिडोर विकसित करने और ऋषिकेश के बापू ग्राम समेत वन क्षेत्र में बसी आबादी को राहत देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण निर्णय हुआ। कैबिनेट के प्रमुख फैसलों में युवाओं, कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दे शामिल रहे। आवासीय नक्शों और लैंड यूज बदलने के नियमों में राहत देने के साथ खनन से जुड़े शुल्क में भी बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी 23 फैसलों की जानकारी दी।

AdvertisementDiwali

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: मासिक मानदेय में 1700 रुपए वृद्धि की गई है। चीनी मिलें: चीनी मिलों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए सरकार 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देगी। मेडिकल शिक्षा: राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पीजी करने वाले छात्रों के लिए दो साल का अनिवार्य सेवा अनुबंध लागू होगा। फार्मासिस्ट भर्ती: डी फार्मा के साथ बी फार्मा अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा। वन आरक्षी भर्ती: अधिकतम आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 28 वर्ष की गई। यह छूट 31 दिसंबर 2028 तक लागू रहेगी। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत की गई। रॉयल्टी में वृद्धि नहीं होगी। हरिद्वार कॉरिडोर: पीआरटी परियोजना के तहत तीन कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।

AdvertisementDiwali 2

आवास, भवन निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के प्रावधानों में शिथिलता को मंजूरी। लैंड यूज बदलने की दरों में भी बड़ी कटौती की गई।ऋषिकेश, बापू ग्राम की 594.94 एकड़ भूमि सहित वन क्षेत्र में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी। राज्य सरकार अब केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी। सामाजिक सुरक्षा: श्रम विभाग के तहत सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन होगा। पेयजल, ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव को मंजूरी। 

आबकारी विभाग, उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आयुक्त के छह नए पदों के सृजन को स्वीकृति। सेतु आयोग, आईटी से जुड़े पदों को मंजूरी।विधानसभा, उत्तराखंड पंचम विधानसभा के सत्रावसान को स्वीकृति। इसके अलावा उत्तराखंड फार्मा संवर्ग, एक्सरे प्राविधिक सेवा नियमावली, अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली, महाधिवक्ता कार्यालय और वन सेवा नियमावली में संशोधन सहित कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

सुरेन्द्र सिंह रावत

सुरेन्द्र सिंह रावत

Verified Reporter

Professional journalist writing regular analytical and research reports on key political, cultural, and technological fields globally.

Enjoyed this article?

Share it with your friends and colleagues.

Comments (0)

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Leave a Comment